🔳 शहीद खेम चंद्र डोर्बी महाविद्यालय बेतालघाट में लगा मेला
🔳 विद्यार्थियों ने आवश्यकता व रुचि के अनुरुप प्राप्त की पुस्तकें
🔳 विद्यार्थियों ने भी किया बढ़ चढ़कर प्रतिभाग
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]]]]]]]]
शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट के अध्ययन केंद्र में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के तत्वावधान में लगे पुस्तक मेले में विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई गई। विद्यार्थियों को कई अहम जानकारियां दे लाभ उठाने का आह्वान भी किया गया।
महाविद्यालय सभागार में प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने पुस्तक मेले का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को पुस्तक मेले से संबंधित जानकारी साझा की। महाविद्यालय में अध्ययन केंद्र के विषय में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी आवश्यकता व रुचि के अनुरुप निशुल्क पुस्तकें प्राप्त की। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के तत्वावधान में लगे पुस्तक मेले में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। अध्ययन केंद्र की समन्वयक डा. जयति दीक्षित ने विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध कराई। विद्यार्थियों से पुस्तकों का लाभ उठा परीक्षाओं की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराए जाने पर मुक्त विश्वविद्यालय व कुमाऊं विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त किया।




