🔳 जिलाधिकारी के निर्देश पर गांवों में लग रही चौपाल
🔳 चौपाल लगने से गांवों के लोगों को भी मिल रहा लाभ
🔳 रोजाना अलग अलग गांवों में पहुंच रही प्रशासन की टीम
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट तहसील के तमाम गांवों में चौपालों के माध्यम से विरासतन नामांतरण प्रकरणों के निस्तारण का कार्य तेज हो गया है। गांवों में चौपाल लगने से ग्रामीणों को भी भागदौड़ से निजात मिल गई है। विभिन्न गांवों में लगे चौपालों में अब तक 75 विरासतन नामांतरण प्रकरणों निस्तारित किए जा चुके हैं।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर गांवों में चौपालों के माध्यम से विरासतन नामांतरण के कार्यों के निर्देश का असर धरातल में दिखने लगा है। बेतालघाट ब्लॉक के तिवाड़ी गांव, खैराली, चापड, खैरनी, अमेल, बर्धो, सेठी, तल्ला व मल्ला गांव, बिनकोट, भतरौजखान समेत तमाम गांवों में प्रशासन की टीम ने चौपाल लगाकर वादों के निस्तारण का अभियान तेज कर दिया है। रोजाना अलग अलग गांवों में पहुंचकर प्रशासन की टीम नामांतरण प्रकिया में जुटी हुई है। राजस्व निरीक्षक सुरेश सनवाल के अनुसार प्रत्येक गांवों में चौपाल लगाकर नामांतरण प्रकरणों का निस्तारण किए जा रहे हैं। सभी राजस्व उपनिरीक्षकों को चौपाल लगाकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। गांवों में चौपाल लगने से गांवों के लोग भी लाभान्वित हो रहे हैं।

error: Content is protected !!