🔳 स्कूलों की बदहाली के साथ रास्ते भी खस्ताहाल
🔳 जान हथेली पर रख नौनिहाल कर रहे आवाजाही
🔳 जिम्मेदारों के सुध न लेने से बढ़ता ही जा रहा खतरा
🔳 विभिन्न संगठनों व गांवो के लोगों ने रास्तों को दुरुस्त करने की उठाई मांग
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
सूदूर गांवों में विद्यालयों के बद से बद्तर हालातों के बीच प्राथमिक शिक्षा का कहकहा सिख रहे नौनिहालों को स्कूलों तक पहुंचने में भी खस्ताहाल रास्तों पर जान हथेली पर रख आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा है। बरसात से क्षतिग्रस्त रास्तों के अब तक दुरुस्त न होने से गांवों के लोग भी परेशान हैं। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने स्कूलों के रास्तों को दुरुस्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
पहाड़ के नौनिहालों को शिक्षा ग्रहण करने में भी पहाड़ जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जहां एक ओर गांवों में स्थित विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे संचालित है तो तमाम विद्यालयों में महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों का ही संकट बना हुआ है। विद्यालयों की स्थिति से पहाड़ के नौनिहालों का अंधकार मय बना हुआ है वहीं स्कूल तक पहुंचने वाले रास्तों में भी जान जोखिम में डाल आवाजाही करनी पड़ रही है। रामगढ़ ब्लॉक के सूदूर धूरा गांव से स्कूल तक पहुंचने वाला पैदल रास्ता नौनिहालों की जिंदगी से हो रहे खिलवाड़ का जीता जागता उदाहरण है। बरसात में क्षतिग्रस्त हुए रास्ते की आज तक सुध न लिए जाने से रोजाना स्कूल आवाजाही करने वाले करीब पचास से ज्यादा नौनिहाल बदहाल रास्ते पर आवाजाही करने को मजबूर हैं। रामगढ़ ब्लॉक ही नहीं बल्कि बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में भी स्कूलों को जोड़ने वाले रास्ते खस्ताहाल है बावजूद सुध लेना कोई नहीं है। नौनिहाल के लिए रोजाना खतरे के बीच आवाजाही करना नियती बन चुकी है। धूरा गांव की ग्राम प्रधान रोशनी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य ऊषा टम्टा, बसंत कुमार, मनोज, बसंत, दिनेश, कृष्णा, किसन, प्रेम, नीरज, मुकेश, विजय चंद्रशेखर आदि ने स्कूल के रास्ते को तत्काल दुरुस्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।




