🔳 जाम में फंसने से लग रही वाहनों की लंबी कतार
🔳 आवाजाही करने वाले पर्यटक व यात्री हो रहे परेशान
🔳 बाजार क्षेत्रों में पैदल आवाजाही करने वाले भी भुगत रहे खामियाजा
🔳 व्यापार मंडल ने उठाई जाम की समस्या के समाधान की मांग
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जाम की समस्या का समाधान न होने से आवाजाही करने वाले यात्री व पर्यटक परेशान है बावजूद समाधान नहीं हो पा रहा। हाईवे पर लगने वाली वाहनों की कतार जाम की हकीकत बयां कर रहे हैं। जाम से निपटने को पुलिस प्रशासन की तमाम रणनीतियां भी वाहनों की बढ़ती संख्या से फेल हो जा रही है।
हाईवे पर जाम सिरदर्द बनता जा रहा है। विकेंड के बाद अब आए दिन जाम की समस्या विकराल रुप लेने लगी है। शादी विवाह का सीजन होने से हाईवे पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ चुका है जिस कारण जाम की समस्या भी बढ़ते ही जा रही है। हाईवे पर तमाम अलग अलग स्थानों के साथ ही खैरना बाजार में जाम की समस्या बढ़ते ही जा रही है। सोमवार को भी खैरना क्षेत्र में कई बार जाम लगने से वाहनों की कतार लगी रही। खैरना पुलिस की टीम दिनभर यातायात सुचारु करने में जुटी रही बावजूद कई बार जाम की स्थिति बन गई। बाजार क्षेत्र में वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़े करने से भी व्यवस्था चरमरा गई। बाजार में वाहनों की कतार से पैदल आवाजाही करने वाले क्षेत्रवासी व आसपास के गांवों से खरीददारी को बाजार पहुंचने वाले ग्रामीणों को भी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी ने व्यवस्था में सुधार ठोस उपाय किए जाने पर जोर दिया है।

error: Content is protected !!