🔳 नैनीताल से पहुंचे चिकित्सकों के दल ने किया तीनों शवों का पोस्टमार्टम
🔳 पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शवों को लेकर हुए अल्मोड़ा रवाना
🔳 क्षेत्र के तमाम शिक्षकगणों ने अस्पताल पहुंचकर जताया दुख
🔳 रातीघाट में हुए हादसे के बाद पसरा रहा मातम
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रातीघाट क्षेत्र में हुए हादसे के बाद अल्मोड़ा से गरमपानी तक माहौल गमगीन हो गया। दुर्घटना की सूचना पर रात को ही मृतकों के स्वजन व परिचित खैरना अस्पताल पहुंच गए। सुबह जिला मुख्यालय नैनीताल से पहुंचे तीन सदस्यीय चिकित्सकों के दल ने सीएचसी गरमपानी में तीनों शिक्षकों के शवों का पोस्टमार्टम किए। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव लेकर अल्मोड़ा को रवाना हो गए। हृदयविदारक घटना से लोगों की आंखें नम हो गई।
बीते शनिवार को अल्मोड़ा से विवाह समारोह में शामिल होने रवाना हुए प्राथमिक शिक्षक संघ हवालबाग ब्लॉक के अध्यक्ष संजय सिंह बिष्ट, महामंत्री सुरेन्द्र सिंह भंडारी व एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा व शिक्षक मनोज कुमार का वाहन रातीघाट क्षेत्र में शिप्रा नदी की ओर जा पलटा। हादसे में पुष्कर भैसोड़ा व सुरेंद्र भंडारी की वाहन के अंदर दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि संजय बिष्ट की खैरना अस्पताल में मौत हो गई। शिक्षक मनोज को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना पर रात को ही मृतकों के स्वजन खैरना पहुंच गए। स्वजनों के पहुंचने के बाद खैरना पुलिस ने शव का पंचनामा किया। रविवार सुबह नैनीताल से पहुंचे तीन सदस्यीय चिकित्सकों के दल ने सीएचसी गरमपानी में ही मृतकों के शव का पोस्टमार्टम किया। स्वजनों की चित्कार से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। हर किसी की आंखें नम हो गई। गरमपानी खैरना व आसपास के क्षेत्रों से भी तमाम शिक्षकों ने भी अस्पताल पहुंचकर शोक व्यक्त किया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिए गए। चौकी प्रभारी खैरना हर्ष बहादुर पाल के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिए गए हैं।

error: Content is protected !!