🔳 जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हुए ग्रामीण
🔳 गड्डे व बड़ी बड़ी झाड़ियां बन चुकी परेशानी का सबब
🔳 मोटर मार्ग की अनदेखी से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी
🔳 जिम्मेदारों पर लगाया ग्रामीणों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण कूल चौपड़ा मोटर मार्ग पर ग्रामीण जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। मोटर मार्ग पर जगह जगह गड्डे दुर्घटना का सबब बने हुए हैं जबकि दोनों ओर उगी झाड़ियां जोखिम दोगुना बढ़ा दें रही है बावजूद जिम्मेदार अनदेखी पर आमादा है।
हाईवे से कूल, चोपड़ा, बिरखन, सूण, मटकिना, डूगरु समेत तमाम गांवों की आवाजाही को वर्षों पूर्व बने महत्वपूर्ण कूल चोपड़ा मोटर मार्ग का निर्माण किया गया। मोटर मार्ग पर तमाम गांवों के तीन सौ से अधिक परिवारों के लोग आवाजाही करते हैं पर वर्तमान में मोटर मार्ग दयनीय हालत में पहुंच चुका है। गांवों के लोग जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। कदम कदम पर गड्ढे व मोटर मार्ग के दोनों ओर बड़ी बड़ी झाड़ियां मुसीबत बन चुकी है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। यह हालत तब है जब गांवों के लोग लगातार मोटर मार्ग को दुरुस्त करने की मांग उठाते रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सड़कों को गड्ढे मुक्त करने के आदेशों का असर भी कूल चोपड़ा मोटर मार्ग पर दिखाई नहीं दे रहा। जिम्मेदारों की अनदेखी का खामियाजा गांवों के लोग भुगत रहे हैं। पूर्व ग्राम प्रधान कुंदन सिंह जीना, कुबेर सिंह, चंपा देवी, सुरेश चंद्र, गंगा सिंह आदि ग्रामीणों ने गांव की उपेक्षा का आरोप लगा रोष जताया है। जल्द मोटर मार्ग की हालत में सुधार की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो फिर ग्रामीण आंदोलन को विवश हो जाएंगे।




