🔳 उपाध्यक्ष पद पर खुशाल ने एक वोट से की जीत दर्ज
🔳 खैराली बूंगा में बचुली सर्वसम्मति से बनी अध्यक्ष
🔳 नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समिति व किसानों के हित में कार्य करने का लिया संकल्प
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट स्थित बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति हल्दियानी में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में आंनद पंत ने प्रतिद्वंद्वी को दो मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर खुशाल सिंह बिष्ट ने एक वोट से जीत दर्ज की। इधर खैराली बूंगा समिति के लिए बचुली देवी अध्यक्ष व नंदन सिंह सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुने गए।
बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति हल्दियानी में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर आंनद पंत व गणेश जोशी के बीच सीधा मुकाबला हुआ। सचिव नवीन जोशी, निर्वाचन अधिकारी आशीष रावत व महेश पुरी की निगरानी में बारह सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। आंनद को छह जबकि गणेश को चार मत प्राप्त हुए। एक मत निरस्त हुआ जबकि एक सदस्य ने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। आंनद पंत दो वोटों से विजयी घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद पर खुशाल सिंह बिष्ट ने एक मत से जीते दर्ज की। जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, पूर्व ग्राम प्रधान कैलाश पंत ने विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी। इधर बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति खैराली बूंगा में सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों मनोनीत हुए। बचुली देवी को अध्यक्ष, नंदन सिंह बोहरा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सुरेन्द्र सिंह, पुष्पा देवी बैंक डेलिगेट मनोनीत किए गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समिति व किसानों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!