🔳 कैंची क्षेत्र में नियमों के उल्लघंन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
🔳 चार होम स्टे स्वामियों पर लगाया दस दस हजार रुपये का जुर्माना
🔳 छह होटल स्वामियों को भी थमाए गए नोटिस
🔳 प्रतिबंधित पाॅलीथिन मिलने पर वसूले पांच हजार रुपये जुर्माना
🔳 एकाएक चले अभियान से क्षेत्र में मचा हड़कंप
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सुप्रसिद्ध कैंची क्षेत्र में प्रशासन समेत विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर नियमों का उल्लघंन मिलने पर चार होटलों पर दस दस हजार रुपये जुर्माना लगाया। नियमों का उल्लघंन मिलने पर छह होटल स्वामियों को नोटिस दिए गए। दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
बुधवार को श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका की अगुवाई में जिला विकास प्राधिकरण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला पंचायत, एनएच, नगर पालिका, पर्यटन व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कैंची व आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर होटल, होमस्टे, दुकानों में ताबड़तोड़ छापेमारी की‌। एकाएक हुई छापेमारी से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। संयुक्त टीम ने पंजीकरण से अधिक कक्षों का संचालन मिलने व बगैर पंजीकरण संचालित होने पर चार होटलों स्वामियों पर दस दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया। नियमों का पालन न करने पर कड़ी फटकार भी लगाई। विभागीय अधिकारियों की टीम ने उत्तराखंड व्यवसाय पंजीकरण नियमावली का उल्लघंन मिलने पर छह होटल तथा होमस्टे स्वामियों को नोटिस भी थमाया। हाईवे पर संचालित दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर दुकानदारों से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। उपजिलाधिकारी मोनिका ने नियमों के उल्लघंन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। साफ कहा की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सहायक अभियंता एनएच रमेश चंद्र पांडे, तहसीलदार नेहा, राजस्व उपनिरीक्षक रवि पांडे, मोहन सिंह बिष्ट, इतिष कुमार, आयुष नेगी, शिवानी पाल, रितिका जोशी,अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!