🔳 वन पंचायत भूमि व सरकारी जमीनों पर किया जा रहा अतिक्रमण
🔳 प्यूडा गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य ने लगाए गंभीर आरोप
🔳 एक वर्ष शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी
🔳 जिलाधिकारी से की थी गांवों के रास्ते बंद करने तथा सरकारी व वन पंचायत भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बाहरी बिल्डरों की गांवों में घुसपैठ तथा गांव के रास्तों को बंद करने व वन पंचायत भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से रामगढ़ ब्लॉक के प्यूडा ग्राम पंचायत के क्षेत्र पंचायत सदस्य ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की प्रशासन के ढुलमुल रवैए से बिल्डरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। प्रशासन जांच के नाम पर खानापूर्ति कर इतिश्री कर रहा है।
रामगढ़ ब्लॉक के तमाम गांवों में बाहरी बिल्डरों का दखल बढ़ गया है। नाप की आड़ में बिल्डर बेनाप भूमि के साथ ही वन पंचायत भूमि को भी कब्जे में ले ले रहे हैं। बीते दिनों कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के सतौली क्षेत्र में किए गए निरीक्षण में बकायदा खुलासा तक हो चुका है। प्यूडा गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य भीम सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया के करीब वर्ष भर पूर्व गांव में बाहरी बिल्डरों की बढ़ती घुसपैठ तथा गांव के रास्तों को बंद करने व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत तत्कालीन जिलाधिकारी को दी गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक ने जांच भी की पर आज तक मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी। एक वर्ष का लंबा समय बीतने के बावजूद जांच रिपोर्ट का कुछ अता पता नहीं है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के अनुसार प्रशासन की नाकामी से बाहरी बिल्डरों स्थानीय लोगों पर हावी होते जा रहे हैं। गांवों के रास्तों के साथ ही धड़ल्ले से वन पंचायत भूमि व सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण किया जा रहा है। यही नहीं प्राकृतिक जल स्रोतों तक से छेड़छाड़ की जा रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने वन पंचायत जमीनों का सीमांकन कराने तथा गांवों के रास्तों व सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त किए जाने व एक वर्ष पूर्व हुई जांच की रिपोर्ट भी सार्वजनिक किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो फिर ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!