🔳 शहीद खेमचंद डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में हुई प्रतियोगिता
🔳 नशा मुक्त अभियान की पांचवी वर्षगांठ पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
🔳 नशे से दूर रहने तथा समाज के लोगों को भी जागरुक करने का आह्वान
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
शहीद खेमचंद डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में अंग्रेज़ी विभाग तथा नशा मुक्ति प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त अभियान की पांचवी वर्षगांठ पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर नशे से दूर रहने तथा नशे से होने वाली बिमारियों की जानकारी दी।
सोमवार को महाविद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डा. जयती दीक्षित ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रभारी प्रधानाचार्य ने नशा मुक्ति अभियान के विषय में विस्तार से चर्चा की। कहा की नशा शरीर के साथ ही परिवार को भी बर्बाद कर रहा है। विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा समाज के लोगों को भी जागरुक करने की अपील की। नशा मुक्ति प्रकोष्ठ की संयोजक डा. इप्सिता सिंह ने उत्तराखंड के महाविद्यालयों में चल रहे नशा मुक्त अभियान एवं इसके तहत किए जाने वाले कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में नीमा, आरती, निधी तिवारी, मानसी, लक्ष्मी तथा निकिता बधानी ने शानदार प्रस्तुति दी। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किए गए।महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने छात्र छात्राओं व शिक्षकों को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलायी। कार्यक्रम का संचालन डा. दीपक ने किया।




