🔳 भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में अहम बिंदुओं पर चर्चा
🔳 नवनियुक्त प्रभारी ने संगठन की मजबूती को किए जा रहे कार्यों का लिया फिडबैक
🔳 केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांवों के अंतिम छोर तक पहुंचाने का आह्वान किया। संगठन की मजबूती को मंडल स्तर पर किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई।
सोमवार को भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट की अध्यक्षता में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मंडल के नवनियुक्त प्रभारी मनोज भट्ट का कार्यकताओं ने स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष ने संगठन के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। नवनियुक्त प्रभारी ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर पार्टी की जीत के लिए कार्य करने की अपील की। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा की केंद्र व राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं से आमजन लाभान्वित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कार्यकताओं से एकजुटता के साथ कार्य करने को कहा। पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती को किए जा रहे कार्यों का फिडबैक भी लिया। इस दौरान निर्मला जीना, योगेश ढौंडियाल, रमेश सुयाल, नरेंद्र बिष्ट, उमेश बर्गली, अनिल बुधलाकोटी, दीवान जलाल, टीका सिंह जलाल, गोधन सिंह, त्रिभुवन सिंह, भुवन चंद्र समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




