🔳 चयनित भूमि पर जल्द शुरु होगा निर्माण कार्य
🔳 विभिन्न विभागों से मिल चुका अनापत्ति प्रमाण पत्र
🔳 लंबे समय से क्षेत्रवासियों को था निर्माण का इंतजार
🔳 पैट्रोल पंप निर्माण से पर्यटकों को भी मिलेगा लाभ
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र में कुमाऊं मंडल विकास निगम के पैट्रोल पंप निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पूर्व में भूमि चिह्नित होने व जमीन संबंधी कार्य पूरे होने के बाद अब विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल चुके हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल्द ही निर्माण कार्य शुरु कर दिए जाएंगे। पैट्रोल पंप के अस्तित्व में आने से क्षेत्रवासियों के साथ ही पर्यटकों को भी लाभ मिल सकेगा।
गरमपानी क्षेत्र में प्रस्तावित पैट्रोल पंप निर्माण की कवायद तेज हो गई है। लगभग 68 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित पैट्रोल पंप निर्माण का कार्य अब जल्द शुरु हो सकेगा। दो वर्ष पूर्व जमीन चिह्नित होने के बाद अब कुमाऊं मंडल विकास निगम ने विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जुटा लिए है वहीं निर्माण कार्यों में थोड़ा बहुत बदलाव कर फाइनल रिपोर्ट भी तैयार कर ली है। पैट्रोल पंप निर्माण की प्रगति तेज होने से क्षेत्रवासियों ने भी खुशी व्यक्त की है। क्षेत्र के लोग भी लंबे समय से पैट्रोल पंप निर्माण की मांग जोर-शोर से उठा रहे थे। कुमाऊं मंडल विकास निगम प्रोजेक्ट शैल के अनिल तड़ागी के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। जल्द ही पैट्रोल पंप निर्माण का कार्य शुरु कर दिया जाएगा। पैट्रोल पंप निर्माण से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे व रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर आवाजाही करने वाले पर्यटकों व यात्रियों को भी लाभ मिल सकेगा।

error: Content is protected !!