🔳 राजस्व उपनिरीक्षक ने नक्शे की मदद से की नापजोख
🔳 उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी तैयार रिपोर्ट
🔳 ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के आक्रोशित होने के बाद तूल पकड़ा मामला
🔳 ग्रामीणों ने फिर दोहराई रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित देवी मंदिर के समीप से डोबा गांव के पैदल रास्ते पर अतिक्रमण का तूल पकड़ने के बाद श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन हरकत में आ गया है। राजस्व उपनिरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। नक्शे की मदद से नापजोख कर रिपोर्ट तैयार की। राजस्व उपनिरीक्षक के अनुसार रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी
हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र से डोबा समेत आसपास के गांव को जोड़ने वाले रास्ते के अवैध अतिक्रमण की चपेट में आने से ग्रामीणों ने बीते शनिवार को ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह की अगुवाई में श्री कैंची धाम तहसील पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंप रास्ते को अतिक्रमण से मुक्त किए जाने की मांग उठाई। बताया था की हाईवे से गांव को जोड़ने वाले वर्षों पुराने रास्ते से स्कूली बच्चे आवाजाही करते है। गांव की किसान भी उपज को इसी रास्ते से हाईवे तक पहुंचाते है पर रास्ते पर अतिक्रमण किए जाने से बामुश्किल आवाजाही हो पा रही है। आरोप लगाया की रास्ते को अतिक्रमण कर बंद करने की साजिश रची जा रही है। पूर्व में भी रास्ते को अतिक्रमण मुक्त किए जाने की मांग उठाने के बावजूद सुध नहीं ली जा सकी। ग्रामीणों का पारा चढ़ने के बाद सोमवार को राजस्व उपनिरीक्षक मोहम्मद शकील ने गांव के रास्ते का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह व ग्रामीणों को भी मौके पर बुलवाया गया। नक्शे की मदद से रास्ते की नापजोख की गई। ग्रामीणों ने तत्काल रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग दोहराई। राजस्व उपनिरीक्षक मोहम्मद शकील के अनुसार नापजोख कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रास्ते को अतिक्रमण से मुक्त किया जाएगा। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान चंचल राम, राजेंद्र सिंह, आंनद सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरीश सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!