🔳 कुमाऊं आयुक्त ने आश्रम पहुंचकर जुटाई विभिन्न जानकारियां
🔳 सेनिटोरियम – दूनीखाल – पाडली बाइपास का भी लिया जायजा
🔳 तय समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
🔳 कैंची धाम में निर्माणाधीन पार्किंग व ध्यान केंद्र का भी किया निरीक्षण
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

सचिव मुख्यमंत्री व कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सुप्रसिद्ध कैंची धाम व अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे को जाम से निजात दिलाने को निर्माणधीन सेनिटोरियम रातीघाट व पाडली बाइपास का निरीक्षण कर कार्यो में तेजी लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। कैंची क्षेत्र में निर्माण कार्यों का जायजा लिया। खैरना स्थित सुप्रसिद्ध सोमवारी आश्रम पहुंचकर मत्था टेका। सोमवारी आश्रम को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने व प्रचार प्रसार के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों से आश्रम के संबंध में कई अहम जानकारियां जुटाई।
सोमवार को कुमाऊं आयुक्त ने बाइपास निर्माण की प्रगति जानी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने कुमाऊं आयुक्त को बताया की भवाली सेनेटोरियम से रातीघाट तक प्रस्तावित 18.2 किलोमीटर बाईपास में से आठ किलोमीटर मार्ग का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है तथा इस हिस्से का डामरीकरण भी हो चुका है। शेष 10.2 किलोमीटर में पहाड़ कटिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। वर्तमान में कलमठ व सुरक्षा दीवारों का निर्माण एवं अन्य शेष कार्य गतिमान है। बाईपास को हाईवे से जोड़ने को प्रस्तावित पुल निर्माण की डीपीआर भी तैयार कर शासन को भेज दी गई है। आयुक्त ने निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने तथा तय समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने भवाली बाइपास को जोड़ने वाले पुल का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। आयुक्त ने कैंची धाम में निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग, ध्यान केंद्र व सेतू निर्माण का भी जायजा लिया। खैरना स्थित कोसी व शिप्रा नदी के तट पर स्थित सोमवारी आश्रम गुफा में दर्शन कर मत्था टेका। धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से आश्रम को स्थल महत्वपूर्ण बताया है। स्थानीय लोगों से आश्रम के संबंध में कई जानकारियां जुटाई। भरोसा दिलाया की अधिक से अधिक पर्यटक व श्रद्धालु यहां पहुंच सके इसके लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएगी। मंदिर के आसपास बाढ़ सुरक्षा कार्यों का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश हताहतों को दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी मोनिका, तहसील नेहा, ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, कानूनगो नरेश असवाल, राजस्व उपनिरीक्षक मोहम्मद शकील, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालम पिनारी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रताप सिंह गौणी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!