🔳 बेतालघाट – अमेल मार्ग पर आवाजाही हुई खतरनाक
🔳 जान जोखिम में डाल आवागमन को मजबूर हुए ग्रामीण
🔳 लगातार आवाज उठाए जाने के बावजूद वन विभाग बना है अनजान
🔳 ग्रामीणों ने पिंजरा लगाकर आंतक से निजात दिलाने की उठाई मांग
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट – अमेल मोटर मार्ग पर गुलदार की दहशत से आवाजाही खतरनाक हो गई है। गुलदार के बाइक सवार की ओर दौड़ने से लोग जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। स्कूली बच्चों की जिंदगी पर जोखिम कई गुना बढ़ गया है बावजूद वन विभाग पिंजरा लगाने की जहमत नहीं उठा रहा। ऐसे में कभी भी बड़ी अनहोनी का खतरा बना हुआ है।
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट से तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण अमेल बेतालघाट मोटर मार्ग पर गुलदार की सक्रियता से अनहोनी का खतरा बढ़ गया है। आसपास के तमाम गांवों के ग्रामीण आवाजाही के लिए मोटर मार्ग का इस्तेमाल करते हैं वहीं जीजीआइसी व जीआइसी बेतालघाट के छात्र छात्राएं पर भी इसी सड़क से पैदल ही गांव की दूरी नापते हैं पर पिछले लंबे समय से गुलदार की घुसपैठ से आवाजाही बेहद ख़तरनाक हो गई है बावजूद वन विभाग अनदेखी पर आमादा है। देवभूमि व्यापार मंडल महामंत्री बेतालघाट शेखर फुलारा के अनुसार बीते दिनों गुलदार ने अमेल से बेतालघाट की ओर जा रहे बाइक सवार पर भी हमले का प्रयास किया पर गनीमत रही की बाइक सवार बाल बाल बच गया। लगातार खतरा बढ़ने के बाद भी वन विभाग के सुध न लिए जाने से व्यापार मंडल महामंत्री ने गहरी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क से तमाम गांवों के लोग व स्कूली बच्चे भी आवागमन करते हैं ऐसे में कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जता जल्द पिंजरा स्थापित कर गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!