🔳 आवाजाही करने वाले लोगों ने इधर उधर भागकर बचाई जान
🔳 हाईवे पर टकराव से यातायात भी हो गया प्रभावित
🔳 लगातार बढ़ रहे खतरे से दहशत में क्षेत्रवासी
🔳 गौवंशीय पशुओं को गौसदन भेजने की उठाई मांग
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी क्षेत्र में दो सांडो के आपस में टकराव से अफरातफरी मच गई। आवाजाही कर रहे लोगों ने बामुश्किल इधर उधर भागकर जान बचाई। हाईवे पर हुई भिड़त से यातायात भी प्रभावित हो गया। क्षेत्रवासियों ने परेशानी का सबब बन चुके गौवंशीय पशुओं को गौसदन भेजने की मांग उठाई है।
गरमपानी तथा खैरना बाजार क्षेत्र में बेसहारा गौवंशीय पशुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। आसपास के क्षेत्रों से रातोंरात पशुओं को बाजार क्षेत्र में छोड़ दिए जाने से बाजार में चलना तक मुश्किल हो चुका है। पूर्व में गौवंशीय पशु के हमले में गरमपानी बाजार निवासी बुजुर्ग की मौत तक हो चुकी है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। मंगलवार को बाजार क्षेत्र में दो सांडो के आपस में भिड़ने से आवाजाही करने वाले लोगों ने इधर उधर भागकर जान बचाई। काफी देर तक दोनों सांडों के टकराव से हाईवे पर यातायात भी बाधित हो गया। लोगों ने पानी की बौछार कर दोनों को हाईवे से हटाया तब जाकर बामुश्किल यातायात सुचारु हुआ। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी, मनोज नैनवाल, कैलाश नैनवाल, कुंदन सिंह, विरेन्द्र सिंह बिष्ट के अनुसार गौवंशीय पशुओं से स्कूली बच्चों की जिंदगी पर खतरा बढ़ता ही जा रहा है। पूरे बाजार क्षेत्र में गौवंशीय पशु खुले घूम रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने कभी भी बड़ी अनहोनी का अंदेशा जताया है। प्रशासन से गौवंशीय पशुओं को गौसदन भेजने की पुरजोर मांग की है।

error: Content is protected !!