🔳 पेयजल योजना से लीकेज से खड़ी हो रही समस्या
🔳 आवाजाही करने वाले परेशान, जल संस्थान अनजान
🔳 लोग हो रहे परेशान बावजूद नहीं ली जा रही सुध
🔳 विभागीय अनदेखी पर क्षेत्रवासियों ने जताई नाराजगी
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

खैरना बाजार क्षेत्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी को जोड़ने वाले रास्ते पर पेयजल योजना से लीकेज जल संस्थान के अधिकारियों को दिखाई नहीं दे रही। लीकेज बढ़ने से रास्ते पर जलभराव होने से आवाजाही करने वाले लोग परेशान है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। पेयजल योजना से की दिनों से रिसाव के बावजूद लाइन की मरम्मत नहीं हो रही।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व खैरना चौकी को जोड़ने वाले रास्ते पर पिछले कई दिनों से पेयजल लाइन से हो रहा रिसाव बड़ी समस्या बन चुकी है। पेयजल लाइन से रिसाव से बहता पानी रास्ते पर इकठ्ठा हो जा रहा है जिस कारण अस्पताल आवाजाही करने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बावजूद जल संस्थान के अधिकारियों की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही। पेयजल लाइन से पानी रिसाव होने से क्षेत्रवासियों को समुचित पेयजल की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही। मजबूरी में क्षेत्रवासी बाजार में लगे हैंडपंप से पानी ढोने को मजबूर हैं। रास्ते में पानी इकट्ठा होने से खैरना चौकी को आवाजाही करने वाले लोग परेशान है। स्थानीय संजय सिंह बिष्ट, विरेन्द्र सिंह, दीवान सिंह, मनोज नैनवाल, मनोज कुमार, गोविन्द सिंह नेगी आदि ने लीकेज को बंद कर व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग उठाई है। जल संस्थान के सहायक अभियंता दिलीप सिंह बिष्ट के अनुसार लीकेज बंद करने को कर्मचारियों को निर्देशित किया जाएगा।

error: Content is protected !!