🔳 देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को की विशेष प्रार्थना
🔳 मंदिर प्रबंधन ने दी बाबा की लीलाओं की जानकारी
🔳 राष्ट्रपति को भेंट की गई बाबा की जीवनी से संबंधित किताब, कंबल व प्रसाद
🔳 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आश्रम पहुंचा राष्ट्रपति का काफिला
🔳 हाईवे व कैंची क्षेत्र बना रहा जीरो जोन
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

दो दिवसीय दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रसिद्ध कैंची धाम आश्रम पहुंचकर बाबा नीम करौरी के दर पर शीश झुकाए। देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष व प्रबंधक ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। मंदिर दर्शन के बाद मंदिर प्रबंधन ने राष्ट्रपति को बाबा की जीवनी से संबंधित किताब, कंबल व प्रसाद भेंट किया।
मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम स्थित बाबा नीम करौरी आश्रम पहुंची। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष ओपी चंद्रा व प्रबंधक प्रदीप साह ने राष्ट्रपति का मंदिर पहुंचने पर स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हनुमान शिला व बाबा नीम करौरी के दर पर मत्था टेका। देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की। मंदिर परिसर में राष्ट्रपति बेहद खुश दिखी। प्रबंधक प्रदीप साह ने राष्ट्रपति को बाबा नीम करौरी की लीलाओं की जानकारी दी। बाद में बाबा नीम करौरी की जीवनी पर आधारित किताबें तथा कंबल व प्रसाद भेंट किया गया। मंदिर दर्शन के बाद राष्ट्रपति नैनीताल को रवाना हो गई।
इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

हाईवे व कैंची क्षेत्र बना रहा जीरो जोन

राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान हाईवे जीरो जोन बना रहा। आवाजाही करने वाले लोगों को भी रोक दिया गया। मंदिर परिसर में भी सुबह छह बजे से दोपहर बारह बजे तक श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई। पूरे क्षेत्र में चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। राष्ट्रपति के नैनीताल रवाना होने के बाद व्यवस्था सामान्य हुई। बारह बजे बाद मंदिर भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।

error: Content is protected !!