🔳 नेता प्रतिपक्ष से अमर्यादित व असंसदीय भाषा के इस्तेमाल पर जताया रोष
🔳 कालाढूंगी विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर फूंका पुतला
🔳 सेठी पुल समेत सैकड़ों विकास योजनाओं को बताया कांग्रेस की देन
🔳 सड़क से सदन तक झूठ बोलने वाले नेता का विधानसभा में प्रवेश प्रतिबंधित करने की उठाई मांग
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

रजत जयंती पर विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या से कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के अमर्यादित भाषा व असंसदीय व्यवहार से नाराज कोसी घाटी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोसी नदी पर बनी सेठी पुल पर कालाढूंगी विधायक का पुतला दहन कर नारेबाजी की। आरोप लगाया की अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाले विधायक को विधानसभा में बैठने की अनुमति तक नहीं देनी चाहिए।
मंगलवार को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता कोसी नदी पर बनी सेठी पुल पर एकत्र हुए। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा की सेठी पुल का निर्माण तत्कालीन मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी के शासनकाल में विधानसभा अध्यक्ष रहे यशपाल आर्या के प्रयासों से हुआ है। कहा की रतौडा व बर्धो पुल निर्माण में भी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या का अहम योगदान रहा है। वक्ताओं ने कहा की कांग्रेस के शासन में बेतालघाट क्षेत्र में सैकड़ों विकास कार्य हुए जिससे आज भी कोसी घाटी के लोग लाभान्वित है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया की कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत हमेशा सड़क से लेकर सदन तक अपशब्द व झूठ बोलकर जनता को गुमराह करते हैं। ऐसे विधायक का विधानसभा में प्रवेश प्रतिबंधित करने की मांग उठाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालाढूंगी विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला आग के हवाले किया। इस दौरान कनिष्ठ उप प्रमुख लीलाराम, क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र भंडारी, ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंपा बोहरा, कमला बोहरा, श्याम सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रमोद आर्य, धाम सिंह, लक्ष्मण सिंह, जसवंत सिंह प्रकाश बेलवाल, राजे सिंह, गोधन सिंह, प्रकाश नेगी, कुंदन नेगी, पान सिंह, ठाकुर सिंह, महेंद्र सिंह, गणेश बोहरा, रंजीत आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!