🔳 नदी क्षेत्र में बड़े बड़े गड्डे कर रहे खदान की हकीकत बयां
🔳 खदान प्रतिबंधित होने के बावजूद खोद डाली नदी
🔳 बड़े पैमाने पर खदान से खड़े हुए गंभीर सवाल
🔳 राजस्व उपनिरीक्षक खदान की स्वीकृति की बात नकारी
🔳 जल्द निरीक्षण कर कार्रवाई का किया दावा
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे रातीघाट क्षेत्र में शिप्रा नदी पर खदान कर बड़े बड़े गड्डे कर डाले गए है बावजूद जिम्मेदार अनदेखी पर आमादा है। नदी पर गहरे गड्डे बेतरतीब खदान की हकीकत बयां कर रहे हैं। राजस्व उपनिरीक्षक रवि पांडे के अनुसार खदान की कोई अनुमति नहीं दी गई है। जल्द ही निरीक्षण किया जाएगा।
रामगढ़ के उदगम स्थल गागर से निकलकर भवाली, कैंची धाम, गरमपानी खैरना क्षेत्र में बहने वाली पवित्र शिप्रा नदी पर एक के बाद एक संकट गहरा रहे हैं। जगह जगह गंदगी व अतिक्रमण से कराह रही पवित्र नदी के अस्तित्व पर अब रातीघाट क्षेत्र में संकट बढ़ गया है। शिप्रा नदी क्षेत्र में जगह जगह उपखनिज निकालने को बडे बडे गड्डे कर डाले गए हैं। नदी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खदान होने के बावजूद जिम्मेदारों की अनदेखी से तमाम गंभीर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। प्रदेश भर में नदियों में खदान पर प्रतिबंध होने के बावजूद शिप्रा नदी का सीना चीर डालने से खनन विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। नदी क्षेत्र में जगह जगह गड्डे कर खदान किए जाने से क्षेत्रवासी भी हैरत में हैं। श्री कैंची धाम तहसील के राजस्व उपनिरीक्षक रवि पांडे ने बताया की रातीघाट क्षेत्र में खनन की कोई भी अनुमति नहीं दी गई है। जल्द ही निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने के बाद कार्रवाई की जाएगी।




