🔳 हाईवे से सटे सुनियाकोट गांव में हुई मत्स्य संवर्धन गोष्ठी
🔳 विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का किया गया आह्वान
🔳 महाशीर मछली के संरक्षण व संवर्धन के विषय पर जानकारी की गई साझा
🔳 जलाशय विकास योजना पर भी दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे ताड़ीखेत ब्लॉक के सुनियाकोट गांव में मत्स्य संवर्धन गोष्ठी के तहत ग्रामीणों को कई अहम जानकारियां दी गई। महाशीर मछली के संरक्षण व संवर्धन के साथ ही मछली पालन के तौर तरीके बताए गए। ग्रामीणों से मछली पालन के जरिए स्वरोजगार से जुड़ने का आह्वान किया गया।
शुक्रवार को सुनियाकोट गांव में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह परिहार ने दीप प्रज्वलित कर किया। ग्राम प्रधान ने मत्स्य पालन के जरिए स्वरोजगार से जुड़ने का आह्वान ग्रामीणों से किया साथ ही मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान भी किया। मत्स्य संरक्षक अभिनेद्र कुमार ने मत्स्य पालन को जलाशय विकास योजना की विस्तार से जानकारी दी। संरक्षित प्रजाति की महाशीर मछली के संरक्षण व संवर्धन के विषय पर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी साझा की। बताया की मत्स्य पालन से जुड़कर ग्रामीण आत्मनिर्भर बनने के साथ ही स्वरोजगार शुरु कर सकते हैं। ग्रामीणों से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कहा की मत्स्य विभाग की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ उठाकर कई युवा बेहतर भविष्य तैयार कर चुके हैं। इस दौरान केशर सिंह, हरीश मेहरा, लक्ष्मण सिंह, नंदन सिंह, पूरन सिंह, दीवान सिंह, गीता देवी, भवानी देवी, नंदी देवी, पदम सिंह, बचे सिंह, संतोष, प्रीतम परिहार समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।




