🔳 अमेल क्रिकेटर्स को दी रोमांचक मुकाबले में शिकस्त
🔳 विजेता टीम को 21 हजार व 11 हजार रुपये की दी गई धनराशि
🔳 आसपास के क्षेत्रों से खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन को पहुंचे खेलप्रेमी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट में हुए एसपीएस क्रिकेट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला इकोटाउन क्रिकेट क्लब अल्मोड़ा ने जीत लिया। चैम्पियनशिप में बीस टीमों ने प्रतिभाग किया। विजेता व उपविजेता टीम को नगद धनराशि व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। आसपास के गांवों से पहुंचे खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
बेतालघाट में हुई किक्रेट चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्या ने किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल मैदान पर खेल भावना का परिचय दे उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन का आह्वान किया। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा की बेतालघाट में क्रिकेट स्टेडियम निर्माण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की जाएगी ताकि क्रिकेट खिलाड़ियों को लाभ मिल सके। चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला अमेल क्रिकेटर्स व इकोटाउन अल्मोड़ा के बीच खेला गया। अमेल क्रिकेटर्स ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित बारह ओवर में सभी विकेट गंवाकर 97 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इकोटाउन अल्मोड़ा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर महज एक विकेट खोकर सातवें ओवर में ही विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम को 21 हजार जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये की इनामी राशि के साथ ही चमचमाती ट्रॉफी भेंट की गई। क्षेत्रीय लोगों ने खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान छात्र संघ सचिव नीरज कुमार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दयाल दरमाल, भास्कर चंद्र, विपिन चंद्र, तरुण कोहली, जीवन खंडूरी, अर्जुन जलाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!