🔳 विभिन्न मांगों की अनदेखी पर सातवें आसमान पर पहुंचा पारा
🔳 बेतालघाट से भी कई सरपंच करेंगे बढ़-चढ़कर भागीदारी
🔳 अनदेखी कतई बर्दाश्त न करने की चेतावनी
🔳 लंबे समय से आवाज उठाए जाने के बावजूद सुध न लेने पर नाराजगी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

वन पंचायत कुमाऊं सरपंच संगठन के अल्मोड़ा में प्रस्तावित आंदोलन की रणनीति तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। संगठन से जुड़ी बेतालघाट ब्लॉक के तिवाड़ी गांव वन पंचायत की सरपंच सीमा तिवारी ने बेतालघाट के सभी सरपंचों से आगामी चार नवंबर को अल्मोड़ा में प्रस्तावित आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया है।
विभिन्न मांगों को लेकर वन पंचायत सरपंच लंबे समय से संघर्षरत है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। बीते दिनों मानदेय, वन पंचायतों का सीमांकन, बजट समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपने के बाद भी सुध न लिए जाने पर अब वन पंचायत सरपंचों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। चार नवंबर को अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बकायदा वन पंचायत कुमाऊं सरपंच संगठन ने तैयारी तेज कर दी है। कार्यक्रम के तहत चौहानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन के बाद शहर में रैली निकाली जाएगी। बेतालघाट ब्लॉक के तिवाड़ी गांव वन पंचायत समिति सरपंच सीमा तिवारी के अनुसार प्रस्तावित कार्यक्रम में कुमाऊं भर से सरपंच प्रतिभाग करेंगे। सीमा ने बेतालघाट ब्लॉक की तमाम वन पंचायत सरपंचों से भी आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर संगठन को मजबूत करने की अपील की है। वन पंचायत सरपंच के अनुसार उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दो टूक कहा की जल्द मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।

error: Content is protected !!