🔳 देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को की विशेष प्रार्थना
🔳 मंदिर प्रबंधन से जुटाई बाबा की लीलाओं की जानकारी
🔳 आश्रम परिसर में बेहद खुश नजर आए पूर्व राष्ट्रपति
🔳 पुलिस प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बाबा नीम करौरी के दर पर मत्था टेक देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। मंदिर समिति प्रबंधक ने पूर्व राष्ट्रपति को बाबा की चमत्कारी लीलाओं की जानकारी दी। आश्रम पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति काफी खुश दिखे।
सोमवार के भारत के पूर्व राष्ट्रपति, पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे जिसके बाद वो हल्द्वानी होते हुए अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सीधे सुप्रसिद्ध कैंची धाम आश्रम पहुंचे। कैंची धाम दर्शन के दौरान पूर्व राष्ट्रपति बेहद खुश दिखे। करीब 11 बजे पूर्व राष्ट्रपति की फ्लीट अपने निर्धारित मार्ग में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली। इस दौरान आम लोगों के ट्रैफिक मार्गों में डाइवर्जन कर उन्हें अन्यत्र मार्गों से अपने गंतव्यों के लिए भेजा गया। मंदिर पहुंचने के बाद पूर्व राष्ट्रपति को मंदिर के दर्शन कराए गए और उन्हें आश्रम से जुड़ी जानकारियां दी गई। मंदिर जाने वाले दर्शनार्थियों को कुछ समय के लिए कतार में लगवाकर रोक दिया गया। पूर्व राष्ट्रपति को मंदिर समिति प्रबंधक प्रदीप साह ने बाबा नीम करौरी से जुड़ी कई अद्भुत चमत्कारिक लीलाओं की जानकारी दी। समिति के वरिष्ठ सदस्य विनोद जोशी से भी पूर्व राष्ट्रपति ने कई बिंदुओं पर चर्चा की। बाबा के धाम पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!