🔳 रिची थापल पंपिंग पेयजल योजना से ठप है आपूर्ति
🔳 दूरदराज से पानी ढोने को मजबूर हो रहे ग्रामीण
🔳 कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद सुध न लेने का आरोप
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

रिची थापल पंपिंग पेयजल योजना से समुचित पेयजल आपूर्ति न होने से धूराफाट संघर्ष समिति का पारा चढ़ गया है। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने जल्द जलापूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन का ऐलान कर दिया है। संगठन अध्यक्ष ने मामले को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट को पत्र भी भेज दिया है।
रिची थापल पंपिंग पेयजल योजना से ताड़ीखेत व बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों के हजारों लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जाता है पर पिछले दो महीने से बयेडी, मुसोली, हिडाम, पुनोली समेत तमाम गांवों के सैकड़ों परिवारों को पानी नसीब नहीं हो रहा। पानी उपलब्ध न होने से ग्रामीणों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में गांवों के लोग दूरदराज स्थित प्राकृतिक जल स्रोत से पानी ढोना मजबूरी बन चुका है। धूराफाट संघर्ष समिति अध्यक्ष पूरन चंद्र पांडेय के अनुसार कई बार जल निगम से पेयजल आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग की जा चुकी है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। विभागीय अनदेखी का खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है। संघर्ष समिति अध्यक्ष ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को पत्र भेज 27 अक्टूबर से गांवों के लोगों को साथ लेकर धरना प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है।

error: Content is protected !!