🔳 निबंध प्रतियोगिता में प्रज्वल कुमार ने मारी बाजी
🔳 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिताएं
🔳 विद्यार्थियों को दी गई नशे से नुकसान की जानकारी
🔳 नशे से दूर रहने का किया गया आह्वान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में नशा जागरुकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को कई अहम जानकारियां दी गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
शनिवार को विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने कहा की नशा भविष्य के साथ ही स्वास्थ्य को भी बर्बाद कर देता है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। गांवों के लोगों को भी जागरुक करने की अपील की। चित्रकला प्रतियोगिता में खुशबू विजेता बनी जबकि हर्षित ने दूसरा व गौरव ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रज्वल कुमार पहले, इरम बेनजीर दूसरे व हर्षिता तीसरे स्थान पर रही।विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। शिक्षक व कवि राजकुमार भंडारी ने कविता के माध्यम में जागरुकता का संदेश दिया। इस दौरान ब्लॉक समन्वयक केडी सिंह, अल्ताब शाह, दिलीप फर्त्याल, राजपाल सिंह नेगी, पुष्पा मठपाल, भुवन जोशी, स्विटी तिवारी, प्रतुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।




