🔳 आवाजाही करने वाले यात्री व पर्यटक रहे परेशान
🔳 वाहनों का एकाएक दबाव बढ़ने से चरमराई व्यवस्था
🔳 रामगाढ़ क्षेत्र में भी लगी रही वाहनों की कतार
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दिनभर जाम की स्थिति बने रहने से छोटे बड़े वाहन रेंगते रहे। कई जगह वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम लगने से पहाड़ से तराई तथा तराई से पहाड़ को आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कैंची क्षेत्र में भी यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूटे।
दीपावली पर्व के बाद एकाएक हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। छुट्टी मनाकर डूयूटी पर लौटने वाले तथा पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से वाहनों की संख्या में इजाफा हो गया। हाईवे पर रामगाढ़ क्षेत्र में सुबह से शाम तक कई बार जाम की स्थिति बनी रही। छोटे बड़े वाहनों की कतार लगने से पैदल आवाजाही करने वाले लोग भी परेशान रहे जबकि यात्रियों व पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुप्रसिद्ध कैंची क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही हालांकि कैंची पुलिस की टीम यातायात व्यवस्था चाक चौबंद करने में जुटी रही। हाईवे पर शाम तक वाहनों की कतार लगी रही। वाहनों का दबाव कम होने के बाद बामुश्किल यातायात सुगम हो सका। जाम की स्थिति खत्म होने के बाद यात्रियों व पर्यटकों ने राहत की सांस ली।

error: Content is protected !!