🔳 जीजीआइसी बेतालघाट में पांच विषयों के प्रवक्ताओं के पद रिक्त
🔳 प्रधानाचार्य का पद भी प्रभारी के हवाले
🔳 262 छात्राएं अध्ययनरत बावजूद की जा रही उपेक्षा
🔳कई बार उठ चुकी शिक्षकों की तैनाती की मांग पर नहीं ली जा रही सुध
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
बेतालघाट स्थित बालिका इंटर कॉलेज में नौ में से पांच प्रवक्ताओं के पद तीन वर्ष से भी अधिक समय से रिक्त पड़े हुए हैं। महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ताओं के पद खाली होने से बेटियों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। प्रधानाचार्य के पद पर भी रसातल विज्ञान की प्रवक्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है जिस कारण प्रभारी प्रधानाचार्य भी अपने विषय को पढ़ाने में तमाम दिक्कतों से जूझ रही है। बेटियों के भविष्य से खिलवाड़ होने पर क्षेत्रवासियों ने भी गहरी नाराजगी जताई है।
जीजीआइसी बेतालघाट में आसपास के तमाम गांवों की 226 बेटियां शिक्षणरत है। सूदूर गांवों से बेटियां बेहतर भविष्य की आस में विद्यालय पहुंचती है पर विद्यालय में महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ताओं के पद ही रिक्त पड़े हुए हैं। विद्यालय में पिछले तीन वर्ष से भी अधिक समय से अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान, जीवविज्ञान, संस्कृत, अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषय के प्रवक्ताओं के पद रिक्त पड़े हैं। ऐसे में गांवों से कई किमी की पैदल दूरी कर शिक्षा ग्रहण करने विद्यालय पहुंचने वाली छात्राएं बेहतर भविष्य की तैयारी कैसे करेंगी यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है। विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद भी लंबे समय से प्रभारी के हवाले हैं। वहीं एलटी में भी अंग्रेजी विषय के अध्यापक का पद रिक्त पड़ा हुआ है। एक ओर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के दावे किए जा रहे हैं दूसरी ओर विद्यालय में महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के पद ही रिक्त पड़े हुए हैं। पंचायत प्रतिनिधि व अभिभावक विभिन्न मंचों से कई बार प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग भी उठा चुके हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा भंडारी ने विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की मांग पुनः दोहराई है। प्रभारी प्रधानाचार्य भारती आर्या के अनुसार रिक्त पदों की सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है।




