🔳 एक वर्ष से चीनी उपलब्ध न होने से कार्डधारक मायूस
🔳 कार्डधारकों को लाभ न मिलने से क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति नाराज
🔳 व्यवस्था दुरुस्त कर लाभान्वित किए जाने की उठाई मांग
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

कोसी घाटी के अन्तोदय राशन कार्ड धारकों की दीपावली में इस वर्ष सरकारी चीनी मिठास नहीं घोल पाएगी। पिछले एक वर्ष से चीनी उपलब्ध न होने से कार्ड धारकों को चीनी उपलब्ध ही नहीं हो सकी है। क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति ने कार्ड धारकों को चीनी उपलब्ध कराए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
राज्य व केंद्र सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यापन करने वाले परिवारों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से तमाम योजनाएं संचालित करती है। राशन उपलब्ध कराने के साथ ही प्रति कार्डधारक एक किग्रा चीनी उपलब्ध कराने का भी प्रावधान है पर कोसी घाटी के करीब 865 अन्तोदय कार्ड धारक पिछले एक वर्ष से चीनी ही नसीब नहीं हो सकी है। दीपावली जैसे पर्व में भी चीनी उपलब्ध न होने से कार्डधारक मायूस है। कार्ड धारकों के अनुसार कई बार मांग उठाए जाने के बाद चीनी उपलब्ध ही नहीं हो सकी है‌। क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष मनीष तिवारी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, गजेंद्र सिंह नेगी, गोविंद सिंह, पूरन आर्या आदि ने अंतोदय कार्ड धारकों को उनके हाथ की चीनी उपलब्ध न होने पर गहरी नाराजगी जताई है चेतावनी दी है कि यदि जल्द अंत्योदय कार्ड धारा को कुछ चीनी उपलब्ध नहीं कराई गई तो खटिया आपूर्ति विभाग के कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा पूर्ति निरीक्षक अनीता पेंट के अनुसार शासन से चीनी का कोटा उपलब्ध नहीं हुआ है कोटा उपलब्ध होने के साथ ही कार्ड धारकों को चीनी उपलब्ध कराई जाएगी।

error: Content is protected !!