🔳 बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति बर्धो में हुआ कार्यक्रम
🔳 मंडवे के समर्थन मूल्य की भी दी गई जानकारी
🔳 सरकारी व विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने का किया गया आह्वान
🔳 आसपास के तमाम गांवों के किसानों ने की भागीदारी
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति बर्धो में मिलेट मिशन योजना के तहत हुई बैठक में किसानों को योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। सरकार से मंडवे, झंगोरा , चौलाई व सोयाबीन के घोषित समर्थन मूल्य के बारे में बताया गया। सरकार व विभाग से संचालित योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान भी किया गया।
शुक्रवार को बेतालघाट ब्लॉक के बर्धो गांव स्थित बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सहकारिता विभाग के अपर जिला सहकारी अधिकारी राकेश कुमार ने मिलेट मिशन योजना की विस्तार से जानकारी दी बताया की योजना का उद्देश्य किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहित कर उनकी आर्थिकी में सुधार लाना है। बताया की सरकार ने मंडवे का समर्थन मूल्य 48.80, झंगोरा 25, चौलाई 50 व सोयाबीन का 40 रुपये प्रति किग्रा समर्थन मूल्य तय कर किसानों के हित में बड़ा कदम उठाया है साथ ही कई जनकल्याणकारी योजनाओं को भी लागू किया है। किसानों को मिलेट्स उत्पादन के क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान भी किया गया। कार्यक्रम में चापड़, हल्द्वीयानी, खैराली बूंगा गांव से पहुंचे किसानों ने भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन पूरन सिंह ने किया। इस दौरान एमपैक्स सचिव ब्रजमोहन बर्गली, गणेश सिंह जैडा, दिलीप सिंह जीना, नवीन चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।




