🔳 जेसीबी मशीन लेकर गरमपानी बाजार में पहुंची एनएच की टीम
🔳 दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हटाया जा सका मलबे का ढेर
🔳 मलबे के ढेर से लग था रहा जाम, आवाजाही भी हो गई थी खतरनाक
🔳 स्कूली बच्चें व मंदिर आवाजाही करने वाले श्रद्धालु थे परेशान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी बाजार क्षेत्र में जाम का सबब बन रहे मलबे के ढेर को एनएच प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से निस्तारण कर व्यवस्था दुरुस्त कर दिया। तीखी नजर समाचार पोर्टल में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने के बाद तत्काल समस्या का समाधान होने पर स्थानीय व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।
हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र में शांति देवी मंदिर के समीप लगे मलबे के ढेर से यातायात आए दिन प्रभावित होता जा रहा था। दुर्घटना का खतरा बढ़ने के बावजूद सुध न लिए जाने से क्षेत्रवासियों ने गहरी नाराजगी जताई। एक महीने से भी अधिक समय से मलबा जस का तस पड़े होने कारण जाम बढ़ी समस्या बन गई। जाम लगने से स्कूली बच्चों के साथ ही मंदिर आवाजाही करने वाले श्रद्धालुओं को भी तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा था। व्यापारियों के लगातार आवाज उठाए जाने के बावजूद सुनवाई न होने पर तीखी नजर समाचार पोर्टल ने समस्या को गुरुवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। समाचार प्रकाशित होने के बाद सुबह ही एनएच प्रशासन की टीम लोडर मशीन लेकर मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाजार क्षेत्रों में परेशानी बन चुके मलबे के ढेर का निस्तारण कर दिया गया। मलबे का निस्तारण होने से हाईवे पर जाम की समस्या भी खत्म हो गई। क्षेत्र की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष मनोज नैनवाल, कैलाश चंद्र, कुंदन सिंह, मुकेश त्रिपाठी, फिरोज अहमद, गोविंद सिंह, गजेंद्र सिंह, कमल गौणी आदि ने तीखी नजर समाचार पोर्टल का आभार व्यक्त किया है।




