🔳 लोनिवि ने डीपीआर तैयार कर सरकार को भेजी
🔳 बाइपास निर्माण को रोड कटिंग के कार्य में भी झोंकी पूरी ताकत
🔳 आठ किमी दायरें में पूरा किया कार्य, 10.15 किमी का है लक्ष्य
🔳 जाम से निजात दिलाने को तैयार किया जा रहा सैनिटोरियम पाडली बाइपास
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे तथा सुप्रसिद्ध कैंची धाम क्षेत्र को जाम से निजात दिलाने को प्रस्तावित सैनिटोरियम पाडली मोटर मार्ग पर कटिंग का काम तेज कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अक्टूबर अंत तक कटिंग का शेष बचे कार्य को भी पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है जबकि पाडली क्षेत्र में शिप्रा नदी पर करीब 74.15 मीटर स्पान के पुल निर्माण को भी 9.63 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर सरकार को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलते ही पुल निर्माण का कार्य भी शुरु कर दिया जाएगा।
सैनिटोरियम – पाडली बाइपास निर्माण को लोनिवि ने पूरी ताकत झोंक दी है। पहले चरण में करीब दस किमी दायरें में सड़क कटान का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। लगातार मॉनिटरिंग के बीच लगभग आठ किमी दायरें में बकायदा सड़क कटान का कार्य पूरा भी कर लिया गया है। शेष बचे हिस्से को भी जल्द पूरा करने के बाद अगले चरण की तैयारी शुरु की जाएगी जिसमें डामरीकरण व सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे। खास बात यह है की बाइपास निर्माण के कार्य में पाडली स्थित शिप्रा नदी पर मोटर पुल का निर्माण भी किया जाएगा। 74.15 मीटर स्पान के मोटर पुल के लिए भी संबंधित विभाग ने कवायद तेज कर दी है। कई दौर के सर्वे के बाद नदी क्षेत्र पर सेतू निर्माण को 9.63 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेज दी गई हे। नदी पर पुल निर्माण होने से आसपास के गांवों के लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है वहीं बाइपास के अस्तित्व में आने से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे तथा सुप्रसिद्ध कैंची धाम क्षेत्र को भी जाम से निजात मिल सकेगी। आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों को भी जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोनिवि के सहायक अभियंता प्रकाश चंद्र उप्रेती के अनुसार पुल निर्माण की डीपीआर सरकार को भेज दी गई है उम्मीद है जल्द बजट को हरी झंडी मिल जाएगी। रोड कटिंग का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। अक्टूबर आखरी सप्ताह तक कटिंग कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!