🔳 काकड़ीघाट स्थित आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय
🔳 दूर दराज से पहुंचे बाबा भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
🔳 भजन मंडली ने दी शानदार भजनों की प्रस्तुति
🔳 बाबा नीम करौरी के जयकारों से गूंजायमान हुई घाटी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट स्थित सुप्रसिद्ध नीम करौरी आश्रम में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे भंडारे के साथ सुंदरकांड पाठ का पारायण हो गया। भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय हो उठा। दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों बाबा भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। बाबा नीम करौरी के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
बुधवार को काकड़ीघाट स्थित नीम करौरी आश्रम में धर्माचार्यों ने यजमानों से विधी विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विशेष मंत्रोच्चार के साथ देश प्रदेश में सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना हुई। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। बाबा नीम करौरी के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। दूरदराज के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने काकड़ीघाट स्थित नीम करौरी आश्रम पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता पर क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।




