🔳 16 मेधावियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीते मेडल
🔳 विभिन्न आयु वर्ग में प्रतिद्वंद्वियों को किया चित
🔳 स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक हासिल कर बजाया डंका
🔳 क्षेत्रवासियों ने शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को दी बधाई

[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

गौलापार स्थित स्टेडियम में हुई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में द्वाराहाट के मेधावियों ने विभिन्न आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया। खास बात यह रही की प्रतियोगिता में क्षेत्र के 16 मेधावियों ने प्रतिभाग किया और सभी ने मेडल जीतकर क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया।

32 वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में द्वाराहाट के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खिंचा। विभिन्न आयु वर्ग में हुई प्रतियोगिता में मिनाक्षी मैनाली, पूर्णिमा उपाध्याय, राशी, सागर आर्या, वासित मठपाल, ऋषभ गोस्वामी, अर्पित बिष्ट, सागर सिंह ने गोल्ड मेडल जीता जबकि ओम लाल साह, करन साह, सौरभ सिंह नेगी ने रजत पदक हासिल किया। आयुषी नेगी, स्नेहा उपाध्याय, श्रेया, पीयूष जोशी, पार्थ मठपाल ने कांस्य पदक जीता। कोच विजय बहादुर की देखरेख में ताइक्वांडो के गुर सिख रहे प्रतिभागियों के दमदार प्रदर्शन पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की है तथा मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

error: Content is protected !!