🔳 त्यौहारी सीजन के मद्देनजर एक्शन मोड पर आया विभाग
🔳 दुकानों से लिए गए मिठाई व खोए के सैंपल
🔳 प्रतिष्ठानों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश
🔳 हाईवे पर वाहनों की सघन जांच कर पहाड़ जा रही मिठाई के सेंपल भी किए एकत्र
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

त्यौहारी सीजन पर मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री पर अंकुश लगाने को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे तथा आसपास बाजार क्षेत्र में विशेष चैकिंग अभियान चलाया। वाहनों की चैकिंग के दौरान मावा व मिठाई मिलने पर सेंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए जिसकी बाजार क्षेत्रों से भी जांच को नमूने जुटाए गए। विभागीय टीम के एकाएक चले अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
वरिष्ठ ख़ाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान की अगुवाई में विभागीय टीम ने मिलावटी ख़ाद्य सामग्री की बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाने को गरमपानी, खैरना, काकड़ीघाट, मनर्सा, सुयालबाड़ी, गंगोरी आदि बाजार क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। अभियान के दौरान मिठाई की दुकानों से चाकलेट बर्फी, काजू डोडा बर्फी के तीन जबकी मेदे के पांच नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। व्यापारियों को गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री की बिक्री करने के साथ ही बगैर बिल के किसी भी सामग्री की खरीद से बचने, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा कर्मचारियों की मेडिकल जांच के निर्देश दिए गए। दुकानों में छापेमारी के बाद विभागीय टीम ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर वाहनों की जांच को सघन अभियान चलाया। हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जा रही पचास किग्रा मिठाई व बीस किग्रा मावा मिलने पर खोया व मिठाई के सेंपल लिए गए। वरिष्ठ ख़ाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस दौरान चौकी प्रभारी गौरव मनोज सिंह रीता बगड़वाल राजेंद्र मीर आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!