🔳 त्यौहारी सीजन में भी बाजारों में पसरा है सन्नाटा
🔳 किसानों की आए पर निर्भर है बाजार, व्यापारी भी चिंतित
🔳 बारिश व जंगली जानवरों से खेतीबाड़ी चौपट होने बिगड़ी किसानों की आर्थिकी
🔳 खरीददारी तो दूर दीपावली में घरों में रंग रोगन से दूरी बनाना बनी मजबूरी
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
कोसी घाटी के बाजारों में दीपावली महापर्व पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है।खेतों में फसल के चौपट होने से किसानों की आर्थिकी चरमराने का सीधा असर बाजारों में दिख रहा है। खरीददारों के न पहुंचने से व्यापारी भी मायूस हैं। पेंट व्यापारियों के अनुसार इस वर्ष रोग रोगन के व्यवसाय भी सत्तर फीसदी गिरावट आई है।
कोसी घाटी के बाजार आसपास के गांवों पर निर्भर है। दीपावली महापर्व पर बाजार क्षेत्रों में अमूमन रौनक दिखती है पर इस वर्ष बाजार सूने पड़े हैं बीतों दिनों हुई बारिश से खेतों में उपज के बर्बाद होने को इसका सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। किसानों को बारिश से भारी नुकसान उठाना पड़ा है बाकी कसर जंगली जानवर पूरी कर दे रहे हैं। बेतालघाट ब्लॉक के मल्ला गांव निवासी कृपाल सिंह मेहरा, टूनाकोट गांव के सुनील सिंह, हीरा सिंह, कुंदन सिंह आदि किसानों के अनुसार उपज चौपट होने से आर्थिकी बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है ऐसे में बाजार से खरीददारी से दूरी बनानी पड़ रही है। खेतों में धान व मंडवा पूर्णत: चौपट हो चुका है जबकि फूलगोभी, पत्तागोभी, शिमला मिर्च, अदरक, टमाटर आदि सब्जियां भी भारी बारिश से खेतों में ही सड़ गई जिस कारण काफि नुकसान उठाना पड़ा। किसान इस वर्ष घरों में रंग रोगन से भी दूरी बनाने को मजबूर हो गए। किसानों को खेतीबाड़ी में हुए नुकसान का असर अब बाजार क्षेत्रों में भी साफ दिखाई दे रहा है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी, खैरना, सुयालबाड़ी, रातीघाट समेत आसपास के तमाम बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। त्यौहार के दिनों में बाजार क्षेत्रों में सुनसानी से व्यापारी भी निराश है। पेंट कारोबारी किसन मेहरा ने बताया की रंग रोगन की बिक्री में भी काफी कमी दर्ज हुई है। परचून व्यवसायी दीपक सिंह बिष्ट ने भी बाजार में व्यवसाए में आई गिरावट पर चिंता व्यक्त की है। व्यापार मंडल उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, गजेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, पंकज नेगी आदि ने किसानों को नुकसान का मुआवजा उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई है। प्रभारी मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा के अनुसार किसानों को खेतीबाड़ी में हुए नुकसान की रिपोर्ट तहसील स्तर से मिलने के बाद मुआवजा उपलब्ध करवाया जाएगा।




