🔳 उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर लगाई न्याय की गुहार
🔳 डूयूटी के दौरान छेड़छाड़ व बदतमीजी का भी लगाया आरोप
🔳 मानसिक उत्पीड़न के लिए कई अन्य लोगों को भी ठहराया जिम्मेदार
🔳 मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की उठाई मांग
🔳 खुद के साथ ही आठ माह के नवजात पर भी जताया खतरे का अंदेशा
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोहाली में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) ने श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर ग्राम प्रधान, ग्राम प्रधान पति व सीएचसी के रिटायर्ड कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगा बताया की लगातार मानसिक उत्पीड़न कर गलत कदम उठाने को मजबूर किया जा रहा है। यदि कुछ भी ग़लत होता है तो उसके लिए यही लोग जिम्मेदार होंगे।
बुधवार को लोहाली स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रीती पांडे ने तहसील पहुंचकर एसडीएम मोनिका को शिकायती पत्र सौंपा। शिकायती पत्र के माध्यम से बताया की पिछले चार वर्षों से वह लोहाली में तैनात हैं लगातार पूरे मनोयोग से डूयूटी कर रही है पर पिछले कुछ समय से ग्राम प्रधान पति उसे लगातार परेशान कर रहा है। व्हाट्सअप पर गलत मैसेज भेजकर मेरा मानसिक उत्पीड़न किया गया। बीते दिनों केंद्र में आकर मुझे अकेला देख मुझसे छेड़छाड़ व बदतमीजी की। बीते चार अक्टूबर को पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना देने के बाद चौकी खैरना में ग्राम प्रधान, सीएचसी गरमपानी के रिटायर्ड कर्मचारी व प्रधानध्यक्ष ने प्रधानपति के दोबारा ऐसी ग़लती न करने की बात कहकर समझौते का दबाव बनाया। सीएचओ ने एसडीएम को बताया की उनके महीने भर के कार्य की रिपोर्ट प्रधान के हस्ताक्षर के बाद ही उच्चाधिकारियों को भेजी जाती है पर अब एक बार फिर प्रधानपति उत्पीड़न पर आमादा हो चुका है। नौकरी से बर्खास्त करवाने की चेतावनी देकर अन्य ग्राम प्रधानों तक को रिपोर्ट में हस्ताक्षर करने से रोक रहा है। बेवजह न्यायालय में मामला विचाराधीन होने की अफवाह फैलाकर अन्य ग्राम प्रधानों को भी भड़का रहा है। कहा की प्रधानपति बेवजह सरकारी कार्यों में हस्तक्षेप कर ग्राम प्रधान के पद का दुरुपयोग करने पर आमादा है। स्पष्ट किया कि उसे लगातार गलत कदम उठाने को मजबूर किया जा रहा है अगर उसको वह उसके आठ माह के बच्चे को कभी कुछ होता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी इन्हीं लोगों की होगी। सीएचओ ने उप जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। उपजिलाधिकारी मोनिका के अनुसार मामले की जांच करवाई जा रही है। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी व थानाध्यक्ष भवाली को भी मामले में कार्रवाई के लिए निर्देशित कर दिया गया है। महिला कर्मचारी का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।




