🔳 जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीणों ने जताया रोष
🔳 वर्षों पूर्व बनी चुकी गांव की सड़क पर हालत बद से बद्तर
🔳 सड़क निर्माण के नाम पर बजट ठिकाने लगाने का लगाया आरोप
🔳 गुस्साए ग्रामीणों ने अब उपेक्षा बर्दाश्त न करने की दी चेतावनी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे ज्याडी गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग के बदहाल होने से गांव के बुजुर्ग को डोली के सहारे दो किमी की पैदल दूरी तय कर हाईवे तक पहुंचाया जा सका। हाईवे से निजी वाहन की मदद से बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर स्वजन उन्हें लेकर हल्द्वानी रवाना हो गए। सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों ने गहरा रोष जताया है।
केंद्र व राज्य सरकार गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए खूब बजट खर्च कर रही है पर जिम्मेदारों की लापरवाही व लचर कार्यप्रणाली से गांव के लोगों के लोगों को सड़क सुविधा का लाभ ही नहीं मिल रहा। कुछ ऐसी ही हकीकत बयां कर रहा है ज्याडी से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे को जोड़ने वाला मोटर मार्ग। कुछ वर्ष पहले सड़क निर्माण के नाम पर भारी भरकम बजट तो खर्च कर डाला गया गया पर आज ग्रामीणों को इस मोटर मार्ग का लाभ ही नहीं मिल सका। न ही कोसी नदी पर पुल ही अस्तित्व में आ सका है जिसका खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार को बुजुर्ग मथुरा दत्त नैनवाल का स्वास्थ्य एकाएक बिगड़ने पर स्वजनों व ग्रामीणों ने सड़क के बदहाल पड़े होने की स्थिति में उन्हें बगैर समय गवांए डोली की मदद से दो किमी पैदल दूरी नाप हाईवे तक पहुंचाया जहां से उन्हें वाहन की मदद से सीएचसी गरमपानी ले जाया जा सका। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली पर गहरा रोष जताया। स्थानीय शंकर दत्त नैनवाल ने आरोप लगाया की लगातार सड़क को दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई जा चुकी है बावजूद कोई सुध नहीं ले रहा जिसका खामियाजा गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने भी जिम्मेदारों की अनदेखी पर गहरी नाराजगी जताई है। ग्राम प्रधान नीमा नैनवाल, गोधन सिंह नेगी, कैलाश सिंह, जसवंत सिंह, कुंवर सिंह, महेश नैनवाल, दीप चंद्र, रमेश चंद्र, कृष्ण चंद्र, भूपाल सिंह नेग, महेश चंद्र ने तत्काल गांव की सड़क की हालत में सुधार किए जाने की मांग उठाई है। चेताया है की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




