🔳 एकल नृत्य में जीजीआइसी बेतालघाट की याशिका बनी विजेता
🔳 नौ विधाओं में हुई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने किया शानदार प्रदर्शन
🔳 जीजीआइसी बेतालघाट में हुई ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता
🔳 विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट में हुई ब्लॉक स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुति के दम पर खूब तालियां बटोरी। विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नंदा राजजात यात्रा की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
सोमवार को विद्यालय परिसर में कला उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या भारती आर्या व विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष जीवंती देवी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्या ने कहा की स्कूली बच्चों में कलात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देने तथा उनकी रचनात्मकता को निखारने के उद्देश्य से भारत सरकार की योजना के तहत कला उत्सव कार्यक्रम किया जा रहा है। प्रधानाचार्या ने प्रतिभागियों से शानदार प्रदर्शन का आह्वान किया। बारह विधाओं में हुई प्रतियोगिता के संगीत गायन (एकल) में जीआइसी सिमलखा की मनीषा जबकि समूह में जीआइसी ताड़ीखेत के जितेंद्र ग्रुप विजेता बना। एकल नृत्य में जीजीआइसी बेतालघाट की याशिका तथा समूह में जीआइसी ताड़ीखेत की मानसी ग्रुप ने बाजी मारी। चित्रकला में जीआइसी ताड़ीखेत के गौरव व हितेश कुमार तथा समूह में जीआसीइसी सिमलखा का ईश्वर ग्रुप विजयी घोषित किया गया। कहानी वाचन में जीजीआइसी बेतालघाट का गंगा ग्रुप विजेता बना। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान मिनाक्षी जोशी,रेखा, प्रेम लता, दीप्ति पंत, वर्षा भट्ट, ज्योति नैनवाल, ममता, संदीप विपिन चंद्र आदि मौजूद रहे‌।

error: Content is protected !!