🔳 बाजार में सुविधाएं उपलब्ध न होने पर जताई नाराजगी
🔳 अपर मुख्य अधिकारी को भेजा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन
🔳 बाजार क्षेत्र की उपेक्षा किए जाने का लगाया आरोप
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को ठोस प्रबंध न होने से व्यापारियों का पारा चढ़ गया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने सुविधाएं उपलब्ध न होने पर जिला पंचायत के लाइसेंस शुल्क के विरोध का ऐलान कर दिया है बकायदा अपर मुख्य अधिकारी को ज्ञापन भेज विरोध दर्ज करवाया है।
सोमवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल भंडारी की अगुवाई में व्यापारियों ने बैठक कर बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की बदहाली पर चिंता व्यक्त की। व्यापारियों ने कहा की प्रतिवर्ष व्यापारियों से शुल्क तो वसूला जाता है पर सुविधाएं शून्य है‌। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की जब तक बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही नियमित रुप से कूड़ा वाहन के जरिए कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं बनाई जाएगी तब तक व्यापारी लाइसेंस के नाम पर वसूले जाने वाले शुल्क का विरोध करेंगे। आरोप लगाया की पूर्व में भी कई बार व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई जा चुकी पर आज तक सुध नहीं ली जा सकी है। व्यापारियों ने मामले को लेकर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को ज्ञापन भी भेज सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इस दौरान भुवन चंद्र, प्रेम बिष्ट, मुकेश आर्या, धर्मेंद्र मचखोली, दर्शन बिष्ट, महेंद्र कुमार, भुवन पंत, केवल जोशी, जीवन खंडूरी, भुवन मचखोली, पंकज जोशी, दयाल आर्या, पंकज बिष्ट आदि व्यापारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!