🔳 आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर हुआ मंडल स्तरीय कार्यक्रम
🔳 जीआइसी भुजान में जुटे स्वयं सेवक
🔳 वक्ताओं ने संघ के इतिहास व उपलब्धियों पर डाला प्रकाश
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मंडल स्तर पर शताब्दी वर्ष मनाया। शस्त्र पूजन के बाद सेवा कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा का संकल्प भी लिया गया। वक्ताओं ने संघ के इतिहास व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
रविवार को विद्यालय के खेल मैदान में अनूप सिंह करायत ने दीप प्रज्ज्वलित कर मंडल स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बौद्धिक सत्र में वक्ताओं ने कई अहम जानकारियां साझा की। कहा की आरएसएस का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। बताया की पंच परिवर्तन कार्यक्रम के जरिए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने को पंच परिवर्तन का संकल्प लिया है जबकि व्यक्ति निर्माण व सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जाना है ताकी समाज में एकता व सौहार्द में बढ़ोतरी हो। पथ संचलन, शस्त्र पूजन व सेवा कार्य के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण शामिल हैं। जिला कार्यवाह खजान जोशी ने कहा कि शताब्दी वर्ष में समाज व राष्ट्र के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम तैयार किए गए हैं। इस दौरान दर्शन फर्त्याल, कुलदीप खनायत, सुनील मेहरा, रमेश खनायत, बिशन कनवाल समेत कई स्वयं सेवक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!