🔳 बाल संसार विद्यालय के नौनिहालों ने शानदार प्रस्तुति से बांधा समां
🔳 सरकारी विभागों व स्वयं सेवी संस्थाओं ने लगाए स्टाॅल
🔳 सतोली वन पंचायत में पौधरोपण कर लिया गया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
🔳 पांच दिवसीय मेले में होगी कई प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के सतोली गांव में आरोही संस्था व स्थानीय समुदाय के सामुदायिक सहयोग से 22वें ग्रामीण हाट मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्रीगणेश हो गया। बाल संसार विद्यालय के नौनिहालों ने छलिया व कुमाऊंनी लोक नृत्य की प्रस्तुति से समां बांधा। वन पंचायत क्षेत्र में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोप पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
शनिवार को पांच दिवसीय ग्रामीण हिमालयन मेले का शुभारंभ जीबी पंत हिमालयी पर्यावरण व विकास संस्थान कोसी(अल्मोड़ा) के प्रभारी निदेशक डा. आईडी भट्ट ने आरोही संस्था की संस्थापक स्वर्गीय ऊना की प्रतिमा पर पुष्प करने के बाद वन पंचायत में पौधरोपण व हाट प्रांगण में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विभिन्न विभागों व स्वयं सेवी संस्थाओं के स्टालों का निरीक्षण भी किया गया। मुख्य अतिथि डा. आईडी भट्ट ने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय संस्कृति व परंपराओं को संरक्षित करने में सहायता मिलती है। उन्होंने आरोही संस्था के शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कहा कि पॉलीहाउस में बेमौसमी सब्जी उत्पादन, जैव विविधता संरक्षण व स्थानीय संसाधनों से आजीविका संवर्धन जैसे प्रयासों से ग्रामीण पलायन को रोका जा सकता है। संस्था के अधिशासी निदेशक डा. पंकज तिवारी ने बताया की आरोही संस्था वर्तमान में लगभग 550 गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका एवं प्राकृतिक संसाधन संरक्षण कार्यक्रम संचालित कर रही है बताया की पांच दिवसीय मेले दिनों मे सांस्कृतिक समितियों की प्रस्तुतियों के साथ ही महिलाओं के लिए कुमाऊंनी परिधान व खेलकूद प्रतियोगिता होंगी। कार्यक्रम के दौरान कुमाऊं लोक सांस्कृतिक उत्थान समिति खुर्पाताल (नैनीताल) के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान हाट अध्यक्ष हेमराज सिंह नयाल, उपाध्यक्ष निर्मला जीना, ब्लॉक प्रमुख दीपक कुमार, बीडीसी भीम सिंह बिष्ट, सुनीता आर्या, जिंप सदस्य ज्योति आर्या, समेत तमाम गांवों के लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!