🔳 खुली बरसाती नाली भी बन चुकी बड़ी मुसीबत
🔳 जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हैं स्कूली बच्चे व राहगीर
🔳 हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच आवाजाही बनी मजबूरी
🔳 पूर्व में कई घटनाएं आ चुकी सामने बावजूद जिम्मेदार बेखबर
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में दुकानदारों के सामान तथा बोर्ड पैदल चलने वाले रास्ते को निगल चुके हैं। बची कुची कसर एनएच की बरसाती नाली ने पूरी कर दी है‌। मजबूरी में स्कूली बच्चे व राहगीर जान हथेली पर रख तेज रफ्तार वाहनों के बीच हाईवे पर आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। लगातार बिगड़ रहे हालातों के बावजूद जिम्मेदारों की नींद नहीं टूट रही।
हाईवे पर स्थित खैरना व गरमपानी बाजार क्षेत्र में आवाजाही बेहद ख़तरनाक हो चुकी है। हाईवे पर दौड़ रहे तेज रफ्तार वाहनों से स्कूली बच्चों, अभिभावकों, बुजुर्गो व बाजार में खरीददारी को पहुंच रहे आसपास गांवों के लोगों की जिंदगी पर अनहोनी का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। करीब डेढ़ से दो किमी लंबाई में फैले बाजार क्षेत्र में पैदल आवाजाही के लिए रत्ती भर रास्ता नहीं बचा है। दुकानदारों का फैला सामना तथा हाइवे तक रखे गए दुकानों के बोर्डों से आवाजाही प्रभावित हो चुकी हैं। वहीं एनएच विभाग की बरसाती नाली से खतरा दोगुना बढ़ चुका है। जगह जगह नाली खुली होने से कई लोग नाली में गिरकर चोटील तक हो चुके हैं वहीं हाईवे पर भी कई लोग तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ चुके हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही वहीं दुकानदार भी मनमानी पर आमादा हो चुके हैं। लगातार बढ़ रहे खतरे के बाद भी अनदेखी किए जाने से कभी भी बड़ी घटना सामने आने का अंदेशा भी बढ़ता ही जा रहा है। स्कूली बच्चों के अभिभावकों व स्थानीय लोगों ने बाजार में आवाजाही सुरक्षित किए जाने की मांग उठाई है। एनएच के सहायक अभियंता जीके पांडे के अनुसार पैदल चलने वाले रास्ते से अतिक्रमण हटाए जाने को श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन से पत्राचार किया जाएगा। बरसाती नाली को ढकने के लिए भी ठोस उपाय किए जाएंगे।

error: Content is protected !!