🔳 सुप्रसिद्ध कैंची धाम में सुंदरकांड पाठ के बाद लगा भंडारा
🔳 मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने झुकाए शीश
🔳 देश दुनिया की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
🔳 सिद्धी मां के जयकारों से गुंजायमान हुआ कैंची धाम
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम में श्री सिद्धी मां मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय हो उठा। देश दुनिया की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
सोमवार को बाबा नीम करौरी आश्रम कैंची धाम में शरद पूर्णिमा पर सिद्धी मां के मंदिर का प्रतिष्ठित दिवस मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरु हो गई। दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या सैकड़ों में पहुंच गई। हल्द्वानी, रानीखेत, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत समेत दूर दराज क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मत्था टेका। मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए। सुंदरकांड पाठ के बाद हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। सिद्धी मां के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा इस दौरान कैंची धाम ट्रस्ट प्रबंधक प्रदीप साह, जया प्रसाद, ट्रस्ट के शैलेश साह, एमपी सिंह, ज्ञान सिंह बिष्ट, अनिल साह, पंकज निगल्टिया, सुरेश फुलारा, कमलेश उप्रेती, उदित साह, मुदित साह, महेंद्र सिंह, योगेश नेगी आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।




