🔳 गांव में बैठक विद्यालय की दहनीय हालत पर जताया रोष
🔳 बदहाल स्थिति के लिए शिक्षा विभाग के अफसरों को ठहराया जिम्मेदार
🔳 नौनिहालों के हितों से खिलवाड़ का भी लगाया आरोप
🔳 समुचित कक्षा कक्षों का निर्माण न होने पर बीईओ कार्यालय में धरने का ऐलान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज तल्ली सेठी के हालातों से अब ग्रामीणों व अभिभावकों का पारा चढ़ गया है। ग्रामीणों ने नौनिहालों के हितों से हो रहे खिलवाड़ पर गहरी नाराजगी जता शिक्षा विभाग के खिलाफ आंदोलन का मन बना लिया है। गांव में बैठक कर आंदोलन की रुपरेखा तैयार की‌। शिक्षा विभाग के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी भी की। आरोप लगाया की जिम्मेदारों की अनदेखी का खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।
गांवो में स्थित स्कूलों में नौनिहालों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के खूब ढोल पीटे जाए पर स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहाल बुनियादी सुविधाओं के लिए ही तरह गए हैं। बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से सटे मल्ली सेठी क्षेत्र में संचालित जीआइसी के हालात तो बद से बद्तर स्थित में पहुंच गए हैं। बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। विद्यालय में आसपास के गांवों से करीब 129 नौनिहाल शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं पर लचर व्यवस्था का खामियाजा भुगतने को मजबूर होना पड़ रहा है। कक्षा कक्षों की कमी से छठी, सातवीं तथा आठवीं की कक्षाएं नजदीक बीआरसी भवन में संचालित है। हाॅलनुमा कमरे में लोहे की अलमारियां लगाकर कमरे को दो हिस्सों में बांट अलग अलग कक्षाएं संचालित की जा रही है। ऐसे हालातों में नौनिहाल कैसी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं यह गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोमवार को ग्रामीणों व अभिभावकों ने भी व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। गांव में बैठक कर विद्यालय के हालातों पर गहरी चिंता जताई। आरोप लगाया की दावे बड़े बड़े किए जा रहे हैं पर बच्चों के भविष्य से ही खिलवाड़ किया जा रहा है। ग्राम प्रधान प्रताप कुमार, लक्ष्मण नाथ, गोपाल गिरी, तील नाथ, दयाल गिरी, टीका नाथ, आंनद सिंह मनराल, हीरा सिंह नेगी, चंदन सिंह कंडारी, भैरव नाथ आदि ने एक स्वर में विभागीय अधिकारियों की लापरवाही को स्कूल की बद्तर स्थित के लिए जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया की बच्चों को बरामदे व खुले आसमान के नीचे बैठाकर शिक्षा ग्रहण करवाई जा रही है जो बेहद निंदनीय है। दो टूक कहा की यदि जल्द समुचित कक्षा कक्षों का निर्माण नहीं किया गया तो फिर शिक्षा विभाग के बेतालघाट स्थित बीइओ कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। उप-शिक्षा अधिकारी बेतालघाट राशी बुधलाकोटी के अनुसार विद्यालय का निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। कक्षा कक्षों के निर्माण के लिए खनन न्यास निधी से बजट उपलब्ध हो इसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है।

error: Content is protected !!