🔳 सूदूर बजेडी गांव में लगे विशेष शिविर में पहुंचे सैकड़ों लोग
🔳 स्वास्थ्य जांच के बाद निशुल्क वितरित की गई दवाइयां
🔳 टीबी बिमारी से बचाव को किया गया जागरुक
🔳 योजनाओं की जानकारी भी की गई साझा
*[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]*
बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर बजेडी गांव में लगे विशेष स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीणों को सरकार से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बिमारियों से बचाव को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने का आह्वान भी किया गया।
बजेडी गांव स्थित जन मिलन केन्द्र में लगे स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान श्याम सिंह कार्की व सुपरवाइजर रोहित आर्या ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ग्राम प्रधान ने कहा की ऐसे शिविरों से गांवों के लोग लाभान्वित होते हैं। शिविर में आसपास के गांवों से पहुंचे 60 लोगों की शूगर, 58 ग्रामीणों की बीपी तथा 63 लोगों का एक्स रे किया गया। 13 लोगों की बलगम जांच की गई। सुपरवाइजर रोहित आर्या ने टीबी बिमारी से बचने को धुम्रपान व नशे से दूर रहने की अपील की। टीबी मरीजों को सरकार व विभाग से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए। बिमारियों से बचने को गांवों में साफ सफाई रखने पर भी जोर दिया। इस दौरान नर्सिंग अधिकारी जेम्स विवेक भान, एएनएम गुंजन वर्मा, मनीष पांडे, दीपा कार्की, खष्टी देवी, इंदु बिष्ट आदि मौजूद रहे।




