breaking-news

🔳 नाम पता न बताने पर सख्ते में आए ग्रामीण
🔳 जानकारी जुटाने पर जंगल की ओर भाग गई महिला
🔳 ग्रामीण बामुश्किल जंगल से लाए वापस
🔳 सूचना के बावजूद घंटों तक पुलिस के न पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के हली गांव में अनजान महिला के पहुंचने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने महिला से नाम पता पूछने की काफी कोशिश की पर महिला कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुई। सख्ते में आए ग्रामीणों ने सूचना पुलिस हेल्पलाइन को दी है। ग्रामीणों के अनुसार महिला पढ़ी-लिखी प्रतीत हो रही है पर नाम पता बताने को कतई तैयार नहीं है।
शनिवार शाम तकरीबन छह बजे के आसपास हली गांव में एक अनजान महिला घुमती देखी गई। पहले ग्रामीणों ने कोई खास तवज्जो नहीं दी पर अंधेरा बढ़ने व जंगली जानवरों के खतरे को देख ग्रामीणों ने महिला से गांव पहुंचने का कारण व नाम पता पूछा पर महिला कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुई। समय बीतने पर महिला के लिए गांव से खाना भी लाया गया पर उसने खाने से मना कर दिया। धीरे धीरे सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। गांव से पहुंची महिलाओं ने भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। सख्ते में आए ग्रामीणों ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दी पर दो घंटे से भी अधिक का समय बीतने के बावजूद पुलिस के ना पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। महिला को गांव के मंदिर में बैठाया गया तभी महिला ने एकाएक गांव से सटे जंगल की ओर भाग गई। महिला के भागने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में महिला को जंगल से बामुश्किल वापस गांव तक लाया गया। गांव के कई और लोग मौके पर जुट गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने कोतवाली भवाली को भी मामले की जानकारी दे दी है। पुलिस टीम का इंतजार किया जा रहा है। इस दौरान हरेंद्र सिंह, चंदन सिंह, पान सिंह, इंदर सिंह, प्रीतम सिंह, हरीश बिष्ट, बालम सिंह, गोपाल नेगी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!