🔳 जैनोली की सुप्रसिद्ध रामलीला मंचन ने दर्शकों को किया भावविभोर
🔳 कलाकारों ने दमदार अभिनय के दम पर बटोरी तालियां
🔳 राम रावण युद्ध के बाद राज्याभिषेक का किया गया मंचन
🔳 गरमपानी की सुप्रसिद्ध रामलीला में रावण दरबार, राम सीता जन्म, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार का हुआ मंचन
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर रामलीला महोत्सव कमेटी चौगांव - फल्दाकोट की ऐतिहासिक रामलीला मंचन का लुत्फ उठाने आसपास के गांवों से सैकड़ों दर्शक पहुंचें। राम रावण युद्ध व राज्याभिषेक के शानदार मंचन ने लोगों को भावविभोर कर दिया। गरमपानी में भी कलाकारों ने दमदार प्रस्तुति के दम पर दर्शकों को बांधे रखा। हास्य कलाकारों ने भी रंग जमाया।
स्टेट हाईवे पर जैनोली स्थित रामलीला मैदान में क्षेत्र की ऐतिहासिक रामलीला में राम रावण युद्ध तथा भगवान राम का राज्याभिषेक का मंचन किया गया। पुरुषोत्तम भगवान राम ने भाई भरत से वीर हनुमान वीरता का गुणगान किया। राम के पात्र अमित मेहरा ने भरत कपिस उऋण हम नाही………….सौ योजन मर्यादा सिंधु की कूदी गयो क्षण माहीं………….. की दमदार प्रस्तुति दी। लक्ष्मण के पात्र उत्सव नेगी, सीता अमित फर्त्याल, भरत अंकित फर्त्याल, शत्रुघ्न भावेश बिष्ट, हनुमान प्रदीप बिष्ट तथा रावण के पात्र सुरेश सिंह फर्त्याल ने भी अपने अभिनय से ख़ूब तालियां बटोरी। पुरुषोत्तम भगवान राम के जयकारों से समुचा माहौल राममय हो गया। इधर गरमपानी की सुप्रसिद्ध रामलीला में रावण दरबार, राम सीता जन्म, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार के मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से दर्शक देर रात तक रामलीला मैदान में डटे रहे। रामलीला कमेटी सदस्य व चौकी पुलिस खैरना की टीम व्यवस्था बनाने में जुटी रही।




