🔳 विशेष सफाई अभियान चलाकर लिया गया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
🔳 कोसी घाटी में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती

[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

कोसी घाटी में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। लोगों से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। क्षेत्रवासियों ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। वक्ताओं ने कहा की अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का सरल जीवन, सादगी व ईमानदारी आज भी पूरे विश्व को राह दिखा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हंसा मेहरा ने पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके पदचिन्हों पर चलते का आह्वान किया। कार्यक्रम के बाद विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। गांवों के लोगों को गांवों को साफ सुथरा बनाए रखने को जागरुक भी किया गया। सीएचसी गरमपानी, आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय में भी कार्यक्रम हुए। बेतालघाट क्षेत्र में भी जगह जगह स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई

error: Content is protected !!