🔳 कुमाऊंनी भाषा साहित्य व सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी
🔳 समिति की महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया निर्णय
🔳 पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारी व क्षेत्रवासियों ने व्यक्त की खुशी
🔳 धूरी फाउंडेशन बेतालघाट के भी अध्यक्ष हैं सुरेन्द्र
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]

धूरी फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र हालसी को दिल्ली में हुई बैठक में कुमाऊंनी भाषा साहित्य व सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। सुरेन्द्र को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बेतालघाट के पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों व क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की है। समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा की दिल्ली में कुमाऊंनी भाषा, साहित्य व संस्कृति के लिए मिलजुलकर कार्य किया जाएगा।
नई दिल्ली के आइटीओ स्थित विकास भवन में हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कुमाऊंनी संस्कृति के प्रचार प्रसार तथा भाषा को बढ़ावा देने पर मंथन किया गया। तय हुआ की दिल्ली में रहने वाले कुमाऊं के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने को वृहद स्तर पर सदस्या अभियान चलाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए पहाड़ की संस्कृति को आमजन तक पहुंचाने की रुपरेखा तैयार की गई। बैठक के दौरान समिति की नई कार्यकारिणी का गठन कर वरिष्ठ कुमाऊंनी साहित्यकार पूरन चंद्र कांडपाल के अनुमोदन पर बेतालघाट ब्लॉक के लेधरा गांव निवासी सुरेंद्र हालसी को अध्यक्ष, राजू पांडे को महासचिव तथा कुंदन भैसोड़ा को कोषाध्यक्ष चुना गया। संरक्षक मंडल के चारु तिवारी, डा. सुरेन्द्र रावत, मनोज चंदोला, केएन पांडे, नीरज बावड़ी, महेंद्र लटवाल, प्रकाश मिलनसार, ओमप्रकाश आर्या, जगदीश तिवारी ने सहमति प्रदान की। नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र ने कहा की दिल्ली के साथ ही पूरे देश में संगठन विस्तार के साथ कुमाऊंनी भाषा, संस्कृति व प्रचार प्रसार के लिए एकजुटता के साथ कार्य किया जाएगा। इस दौरान कुलदीप बिष्ट, हरीश जोशी, बहादुर सिंह बिष्ट, प्रेम नेगी, जगदीश तिवारी, नवीन चंद्र पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!